---Advertisement---

झारखंड में भाजपा को एक और बड़ा झटका!पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी का सभी पदों से इस्तीफा,JMM में!

On: April 11, 2025 8:51 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को एक और बहुत बड़ा झटका लगने की खबर आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों को त्याग दिया है। उन्होंने इस्तीफा दे दियाहै। कयास लगाई जा रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

उन्होंने अपने इस्तीफा वाले पत्र में कहा है कि“मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया हूं। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए”।

सूत्रों का कहना है कि ताला मरांडी झामुमो का दामन थामने वाले हैं। आज बरहेट के भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने ही वह झामुमो की सदस्यता से लेंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now