---Advertisement---

झारखंड में पुलिस ने नशे की खेती के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, चार जिलों में 125 करोड़ से ज्यादा की अफीम की फसल रौंदी, 86 गिरफ्तार

On: February 15, 2025 4:06 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के चार जिलों रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा में पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान करीब 125 करोड़ रुपए मूल्य की अफीम की खेती रौंद डाली है। पांच फरवरी को शुरू हुए इस अभियान में अवैध कारोबार में शामिल 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक पुलिस आंकड़ों के अनुसार, इन जिलों में कुल 9,871 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की पहचान की गई है और ट्रैक्टरों तथा घास काटने वाली मशीनों का उपयोग करके इसे नष्ट किया गया है।

चारों जिलों में, खूंटी में सबसे बड़े पैमाने पर अफीम की फसल नष्ट की गई, जिसमें मुरहू, अर्की, खूंटी, सायको और मारंगहाडा थाना क्षेत्रों में 6,473 एकड़ फसल नष्ट की गई और 55 गिरफ्तारियां की गईं। रांची में, बुंडू, तमाड़, दशम फॉल्स, राहे, सोनाहातु और नामकुम थाना क्षेत्रों में 2,484 एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गई और 19 गिरफ्तारियां हुईं। इसी तरह चाईबासा जिले के बंदगांव, टेबो, कराईकेला और टोकलो थाना क्षेत्रों में 394 एकड़ तथा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई, ईचागढ़, चौका और खरसावां थाना क्षेत्रों में 520 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट करने के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि औसतन एक एकड़ के इलाके में पोस्ते की खेती से तीन से चार किलोग्राम अफीम बनाया जाता है और बाजार में एक किलोग्राम अफीम की कीमत चार से पांच लाख रुपए होती है। इस तरह इन इलाकों से करीब 125 करोड़ रुपए मूल्य का अफीम बाजार में पहुंचने से रोका गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल