---Advertisement---

केरल में प्रवासी मजदूर को खंभे से बांधकर पीटा, मौत, 10 गिरफ्तार

On: April 6, 2024 2:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

केरल:- मुवत्तुपुझा में मॉब लिंचिंग के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले अशोक दास (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जब अशोक दास अपनी महिला सहकर्मी के पास गया तो कुछ लोगों ने उसे खंभे से बांधकर बुरी तरह से उनकी पिटाई की थी।

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर बतौर कुक काम करता था। गुरुवार शाम को जब वह महिला सहकर्मी से मिलकर लौट रहा था तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। सूचना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक दास बुरी तरह लहुलुहान था, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें