मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड में बाइक सवार अपराधी ने एक नाबालिक बच्ची का अपहरण का प्रयास किया लेकिन बच्ची ने जान की परवाह किए बिना बाइक से कूद कर उनके चंगुल से आजाद हो गई। घटना बीते शाम की है। जो चर्चा में बनी हुई है और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं। इस संदर्भ में मनोहरपुर थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मनोहरपुर प्रखंड के पानीटंकी निवासी 9 वर्षीय लक्ष्मी धनवार कल शाम अपने घर से मनोहरपुर मुख्य बाजार सामान लाने गई हुई थी। वहीं एक अनजान व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर घर छोड़ देने की बात कही। लेकिन घर पार हो जाने के बाद लक्ष्मी युवक को बोलती रही रोकिये रोकिये लेकिन युवक मोटरसाइकिल को भगाता रहा बाइक नहीं रोकने पर लक्ष्मी ने साहस दिखाते मोटरसाइकिल से कूद गई। वहीं आगे से आ रहे राहगीरों को लक्ष्मी ने मदद मांगकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद उसकी मां ने मेडिकल ले जाकर उसे प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद मनोहरपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत कर दी गई है।










