---Advertisement---

पीएम शाहबाज और जनरल मुनीर में खटपट!पाक ने तोड़ा सीज फायर,श्रीनगर जैसलमेर बाड़मेर गुजरात ड्रोन से नाकाम हमला

On: May 10, 2025 4:48 PM
---Advertisement---

पाकिस्तान: पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही सीज फायर का कत्ल कर दिया। पाकिस्तान सेना ने अमेरिका समेत पूरे वर्ल्ड को धोखा दे दिया है और सीज फायर तोड़ दिया है और श्रीनगर के लाल चौक पर धमाके की आवाज सुनी गई है राजस्थान के जैसलमेर बाड़मेर गुजरात के जखाउ, हारामी नाला, पंजाब के मोगा गुजरात के कच्क्ष जिले में जम्मू कश्मीर के कठुआ में श्रीनगर लाल चौक कई ड्रोन देखे गए हैं।

मीडिया में चर्चा है कि कहीं पीएम शाहबाद शरीफ को जनरल मुनीर नहीं मान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आसिफ मुनीर शाहबाज शरीफ और नवाज शरीफ की नहीं मान रहे हैं।

इधर सीजफायर पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा है कि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर एयरपोर्ट के पास भी ड्रोन देखे गए हैं। इधर सेना ने कहा कि श्रीनगर में कोई धमाका नहीं हुआ है।

श्रीनगर पठानकोट उधमपुर जैसलमेर बाड़मेर अमृतसर कच्छ जम्मू कश्मीर सभी जगहों पर ब्लैकआउट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीज फायर की घोषणा के बाद लोग बाजार वगैरह के लिए निकले थे। इसी दौरान ड्रोन देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर में सभी ड्रोन मार गिराये हैं।

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियों ने एक बार फिर तनाव को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन और कई इलाकों में गोलाबारी की घटनाएं सामने आई हैं। रात 8 बजकर 15 मिनट से ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी शुरू है।

इधर सेना ने कहा है कि फिलहाल एलओसी पर कोई फायरिंग नहीं हो रही है। पहले फायरिंग हुई थी।

सीजफायर पर सहमति

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार दोपहर 3:35 बजे दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स) के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत में यह फैसला लिया गया कि शनिवार शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू किया जाएगा। दोनों देशों ने आकाश, जल, और थल पर हमले रोकने की सहमति दी थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में इस बात की पुष्टि की और बताया कि अगले संवाद के लिए 12 मई को फिर से दोनों देशों के अधिकारी मिलेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

पाकिस्तान ने किया उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान ने इसे तुरंत ही तोड़ दिया। शनिवार रात को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया और भारी गोलाबारी की। सबसे ज्यादा हमले अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए। इसके अलावा, बारामूला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन द्वारा धमाका भी हुआ, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।

पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां

पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी और ड्रोन हमले सीजफायर के तुरंत बाद किए गए, जिससे यह साफ हो गया कि पाकिस्तान ने भारत से किए गए समझौतों का पालन नहीं किया। जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने कई बार गोलीबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए। भारतीय सेना की तैयारियां मजबूत हैं और देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर कदम उठाया जा रहा है।

सीजफायर और उसके बाद की स्थिति

भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था कि यह सीजफायर एक सकारात्मक कदम है, लेकिन पाकिस्तान के आक्रमक व्यवहार को देखकर यह साफ है कि शांति बनाए रखना एक कठिन चुनौती हो सकती है। पाकिस्तान की ओर से ऐसे उकसावे के बावजूद भारत की तरफ से संयम बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है और पाकिस्तान के किसी भी उकसावे का सामना करने के लिए तैनात है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने