---Advertisement---

रांची: ओरमांझी में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, घायल 

On: November 23, 2024 4:19 AM
---Advertisement---

रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार की देर शाम जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के पास हुई है। जिन लोगों को गोली मारी गई है उसमें आजाद अंसारी और जावेद अंसारी शामिल हैं। गोलीबारी में घायल हुए दोनों युवकों का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि दो अपाची बाइक से चार अपराधी शुक्रवार की शाम महरंगटांड़ के पास पहुंचे और जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल को खोजने लगे। संजीव और उसका वाहन चालक तथा इरबा गांव निवासी आजाद और जावेद वहीं खड़े थे। इसी बीच एक अपराधी ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली जावेद और तीन गोली आजाद को लगी। गोली चलते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और अपराधी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now