---Advertisement---

रांची में आंधी-बारिश ने गिराया 9 डिग्री तक तापमान, झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश

On: March 21, 2025 10:43 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची में शाम से ही बादल छाये हुए थे लेकिन रात आठ बजे के बाद झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश ने तापमान को 9 डिग्री तक गिरा दिया। राज्य के कई इलाकों में बारिश ने तापमान को गिराकर उसे खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 और 22 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रांची में बारिश की वजह से सड़क पर आम दिनों की तरह आवाजाही नहीं हो सकी। लोगों ने मौसम को देखते हुए घरों में रहना पसंद किया। लोहरदगा में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य के झुलसने की सूचना है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। मौसम आये आये बदलाव की वजह से तापमान में 9 डिग्री तक की कमी आ गई। गुरूवार को सबसे अधिक तापमान सिमडेगा का 34.5 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार है। इस दौरान लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कोल्हान के कई इलाकों के साथ सिमडेगा, रांची, गुमला के कई हिस् कीसों में बारिश की संभावना जतायी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे