---Advertisement---

संस्कार भारती तरुण प्रभा की अभिनय कार्यशाला में जरा सोचिए नाटक का मंचन और बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग दर्शन

On: July 27, 2023 11:32 AM
---Advertisement---

बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

जमशेदपुर: कदमा स्थित टाटा वर्कर्स युनियन उच्च विद्यालय के सभा कक्ष में वहां के विद्यार्थियों के लिए कला,साहित्य एवं रंगमंच की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में ‘तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला’आयोजित की गई। जिसमें विजय भूषण द्वारा लिखित नशा-मुक्ति नुक्कड़ नाटक “ज़रा सोचिए” का मंचन और प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।

कार्यक्रम 24 जुलाई से 26 जुलाई तक चला। जिसमें किशोर आयाम 12 से 17 आयु वर्ग के तरुणों के सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन दिए गए।

यह कार्यक्रम तरुण प्रभा की संयोजिका अरुणा भूषण के संयोजन और जमशेदपुर महानगर की नाट्य विधा प्रमुख श्रीमती डोरिस दास के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में संस्कार भारती झारखंड प्रांतीय नाट्य विधा सह प्रमुख श्रीमती अनिता सिंह और जमशेदपुर महानगर के नाट्य विधा सह प्रमुख श्री अनुज प्रसाद ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को ‘ज़रा सोचिए’ नाटक के माध्यम से अभिनय की बारीकियों की जानकारी देते हुए नाटक कला के प्रति अभिरूचि जागृत करने की दिशा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया|

संस्था की युवा सदस्या सुश्री श्रृंगारिका शंकर एवं रंगोली विधा सह प्रमुख श्रीमती दीपिका बनर्जी की भी सक्रिय भागीदारी रही|

कार्यशाला के समापन के अवसर पर बुधवार को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सेतिंग केरिकेट्टा, संस्था के मंत्री श्री विजय भूषण, ने कार्याशाला के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को नाट्य और अभिनय कला से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और प्रभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया |

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मंचित नाटक ‘ज़रा सोचिए’ को देखकर काफी प्रभावित हुए| अंत में सभी के प्रति तरुण प्रभा की संयोजिका श्रीमती अरूणा भूषण ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया|

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक