सिल्ली:- सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग मैच के 14 वे दिन बुधवार को बाबा स्पॉटिंग बनाम बोकारो तलेंगाना स्पॉटिंग के बीच खेला गया। मध्यांतर के पूर्व बाबा स्पोटिंग के खिलाड़ियों ने 4 गोल किये। जिसमे खेल के 7 वें एवं 10 वें मिनट में सुरज बड़ाईक ने 16 वें मिनट में जर्सी नंबर 24 के अजय मुंडा ने गोल कर टीम को 3/0 की बढ़त दिलाई। तभी 38 वें मिनट में तलेंगाना टाइटंस के जर्सी नंबर 10 के दहाराम हेमरोम ने अपने टीम के लिए गोल किये।तभी रमेश स्पॉटिंग के सूरज ने 1 गोल मार टीम को 4/1 से बढ़त दिला दी। मंध्यांतर के बाद फिर से रमेश स्पॉटिंग के 10 नम्बर जर्सी पहने दहाराम हेम्रोम ने गोल मार कर 5/1 से बढ़त दिलाई। जवाबी हमला करते हुए तेलंगाना टाइटंस ने और दो गोल किया। खेल के समाप्ति पर बाबा स्पोटिंग 5/3 से मैच जीता। खेल से पूर्व सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, पुर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व अन्य अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। वहीं आयोजन समिति ने बताया की प्रतियोगिता के बाकी मैच दुर्गा पुजा के बाद खेले जाएंगे।
झारखंड प्रीमियर लीग मैच में बाबा स्पोर्टिंग ने तेलंगाना टाइटंस को 5/3 से हराया, प्रतियोगिता के बाकी मैच दुर्गा पुजा बाद









