---Advertisement---

कर्नाटक:पूर्व डीजीपी का मर्डर! मामले में ट्विस्ट,पत्नी ने तुरंत वीडियो कॉल किया, बोली मॉनेस्टर को खत्म कर दिया

On: April 21, 2025 2:25 AM
---Advertisement---

कर्नाटक:पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश के मर्डर मामले में नए खुलासे से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की घटना के फौरन बाद उनकी पत्नी पल्लवी ने एक अन्य पूर्व डीजीपी की पत्नी को वीडियो कॉल कर बताया था कि उसने मॉनेस्टर को खत्म कर दिया है। यह सुनते ही पूर्व डीजीपी की पत्नी भी सन्न रह गई। उसने फौरन पुलिस को सूचित किया जबकि बताया जा रहा है कि इसके पहले ही पल्लवी ने खुद फोन से पुलिस को घटना के बारे में बता दिया। इस मामले में पुलिस पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी बेंगलुरु के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विकास कुमार ने देते हुए कहा कि रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली थी यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर आई थी। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में तीन लोग मौजूद थे।एक खुद पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश जो मरणासन्न हालत में थे, वहीं उनकी पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी भी घर के अंदर ही मौजूद थे।घटना के बाद पूर्व डीजीपी के बेटे ने भी शिकायत दी है।इधर मृतक के बेटा ने कहा है कि उनके पिता को चाकू घोंपकर मारा गया है।

पुलिस के मुताबिक तत्काल पूर्व डीजीपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इस घटना के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर संभावित एंगल पर मामले की जांच कर रही है. इसी क्रम में पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

पति से तंग आ चुकी थी पत्नी

उन्होंने बताया कि अभी तक इस घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. हालांकि जिस प्रकार से पल्लवी ने एक अन्य पुलिस अफसर की पत्नी को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी है, उससे जाहिर हो रहा है कि यह वारदात खुद पत्नी पल्लवी ने ही अंजाम दिया है. इसी के साथ यह भी साफ हो गया है कि पल्लवी अपने पति से तंग आ चुकी थी और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है.

छह महीने पहले जताया था अंदेशा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश को पहले ही अनहोनी की आशंका हो गई थी. उन्होंने अपने सर्किल के अफसरों को इसकी जानकारी भी दी थी. इसमें कहा था कि उनका कोई बेहद करीबी ही उनकी हत्या कर सकता है. उन्होंने इसमें अपनी पत्नी का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन इशारा ऐसे किया था कि उनके सर्किल के लोग समझ गए थे। इस संबंध में पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश ने संबंधित थाने में भी एक शिकायत दी थी।

बता दें कि मूल रूप से चंपारण बिहार के रहने वाले आईपीएस ओमप्रकाश रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ बेंगलुरु में ही रहते थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह