असम:विधानसभा चुनावों की आहट के बाद कांग्रेस ने भी 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए ताल ठोक दी है। मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल तक 126 सीटों के लिए मतदान हो सकती है। यह कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए 10 साल से सत्ता संभाले भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष को चुनौती दे दी है।
इस लिस्ट में पांच महिलाएं भी शामिल हैं. सांसद गौरव गोगोई को भी टिकट दिया गया है. गोगोई जोरहाट से चुनावी ताल ठोकेंगे. वहीं, नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया नजीरा से मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट दिया गया है.

किसे कहां से मिला टिकट?
फिलहाल असम में बीजेपी की सरकार है और हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं. विधानसभा में बीजेपी के पास 64 विधायक हैं. सहयोगियों को मिलाकर एनडीए के पास बहुमत है. वहीं दूसरी तरफ, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं.

असम में 10 साल से NDA की सरकार
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 75 सीटें जीतकर इतिहास रचा था. यह पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन ने असम में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई. असम में 10 साल से बीजेपी की सरकार है. सत्ता से बाहर कांग्रेस इस बार वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है. इस बार चुनाव की कमान खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है.












