---Advertisement---

भारत ने फिर एक बार दिखाई दरिया दिली, भूकंप प्रभावित म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री

On: March 29, 2025 3:15 AM
---Advertisement---

एजेंसी: दरिया दिल्ली के नाम से चर्चित भारत एक बार फिर विश्व पटल पर दरियादिली की छाप छोड़ने में शामिल हो गया है। भूकंप प्रभावित म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी गई है।


खबरों के मुताबिक यह सामग्री हिंडन वायु सेवा स्टेशन से भेजी गई। जिसमें जनरेटर सेट खाने के लिए भोजन स्वच्छता किट दवाइयां कीपिंग बाग कंबल वॉटर प्यूरीफायर सोलर लैंप आदि शामिल हैं।


बता दें कि म्यांमार में भीषण भूकंप आया है।जिसमें सैकड़ो लोगों की मौत की खबर है। हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं। 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप ने म्यांमार को झकझ जोड़ दिया है। भारी जान माल की क्षति हुई है। सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है आपातकाल लगा दिया गया है।


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप प्रभावित म्यांमार के लिए खेद प्रकट किया है। साथ ही मदद देने की पेशकश भी की थी।

सूत्रों के मुताबिक AFS हिंडन से IAF सी 130 जे विमान पर लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी जा रही है, जिसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, आवश्यक दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, मूत्र बैग आदि) शामिल हैं।

इसी बीच खबर आ रही है कि म्यांमार में फिर से एक बार 4.2 की तीव्रता का भूकंप आयाहै। जैसा कि पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि बड़े भूकंप के बाद छोटे भूकंप का आना जारी रहता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत