India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के कुल 28,740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, GDS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 16 फरवरी 2026
पहली मेरिट लिस्ट (संभावित): 28 फरवरी 2026
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सर्किल वाइज वैकेंसी को मिली मंजूरी
डाक विभाग के अनुसार, सर्किल वाइज वैकेंसी अप्रूवल की प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 को पूरी हो चुकी है। इस भर्ती के तहत देशभर के 23 सर्किलों में पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक वैकेंसी महाराष्ट्र में निकली हैं।
राज्यवार वैकेंसी विवरण
भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी संभावित स्टेट वाइज वैकेंसी इस प्रकार है
महाराष्ट्र – 3553
उत्तर प्रदेश – 3169
पश्चिम बंगाल – 2982
मध्य प्रदेश – 2120
तमिलनाडु – 2009
गुजरात – 1830
केरल – 1691
बिहार – 1347
ओडिशा – 1191
छत्तीसगढ़ – 1155
आंध्र प्रदेश – 1060
कर्नाटक – 1023
उत्तर पूर्वी सर्किल – 1014
झारखंड – 908
राजस्थान – 634
असम – 639
तेलंगाना – 609
हिमाचल प्रदेश – 520
उत्तराखंड – 445
दिल्ली – 42
पंजाब – 262
हरियाणा – 270
जम्मू-कश्मीर – 267
शैक्षणिक योग्यता
GDS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य। संबंधित राज्य/सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान। कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और साइकिल चलाने की क्षमता।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी (प्रतिमाह)
BPM: ₹12,000 से ₹29,000
ABPM: ₹10,000 से ₹24,470
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
डाक विभाग की यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर मानी जा रही है। जिन अभ्यर्थियों के 10वीं में अच्छे अंक हैं, उनके चयन की संभावना ज्यादा रहेगी।
फिलहाल इंडिया पोस्ट ने टेंटेटिव वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया है। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को डिटेल्ड नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
कैसे करें आवेदन
• ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
• होम पेज पर GDS भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
• इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
• ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।














