---Advertisement---

मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाये गयें प्रचार वाहन, दी गई योजनाओं की जानकारी

On: December 10, 2023 1:19 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं के लाभ संभावित लाभुकों को देते हुए शत-प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके निमित्त आज गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल प्रखंड के दो पंचायतों खोरीडीह एवं गेरुआ में योजनाओं का प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से किया गया।

प्रचार-प्रसार कार्य के दौरान उक्त पंचायत में माननीय सांसद पलामू लोकसभा क्षेत्र वी.डी. राम एवं माननीय विधायक भवनाथपुर-नगर उंटारी विधानसभा क्षेत्र भानु प्रताप शाही की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से चल रहे योजनाओं एवम बुनियादी सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

देश के नागरिकों के लिए माननीय प्रधानमंत्री के भाषण का भी प्रसारण ग्रामीणों के बीच किया गया। मेराल प्रखंड अंतर्गत उक्त दोनों पंचायत में काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रहे एवं भारत सरकार तथा राज्य सरकार के सहयोग से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भली-भांति जानकारी से लोगों को अवगत कराया गया।

इसके अलावे इस संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से फ्लैगशिप स्कीम्स फॉर रूरल अवेयरनेस एवं स्कीम्स फॉर अर्बन अवेयरनेस तथा जनजातीय जिलों एवं प्रखंडों के अंतर्गत भी विशेष स्कीमों को फोकस किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल जागो महतो भी उपस्थित रहें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा,ममता नंदीग्राम से नहीं लड़ेगी

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कथित अश्लीलता के खिलाफ सरकार सख्त सेंसर बोर्ड को दी निर्देश,देखें

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट, हेमंत सरकार कर रही तैयारी; रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

देवघर में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, लोगों का फूटा गुस्सा; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

गोड्डा: डायन बिसाही के शक में ट्रिपल मर्डर, मची सनसनी, एसडीपीओ बोले