---Advertisement---

डीसी और बीडीओ की पहल होली पूर्व बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान के पीछे कूड़े का ढेर साफ

On: March 23, 2024 3:33 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर::बागबेड़ा कॉलोनी, दुर्गा पूजा मैदान के पीछे मुख्य सड़क पर कई महीनो से पड़े हुए कचरो का ढेर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा के संयुक्त पहल पर एक जेसीबी एवं ट्रैक्टर से साफ सफाई करवाया गया।

विदित हो कि जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल को 18 मार्च को वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंहा के द्वारा ट्वीट किए जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा ने बागबेडा कॉलोनी के पंचायत सचिव बबलू नामता के माध्यम से अपने निजी खर्चों से साफ सफाई संपन्न हुआ। इस तरह ट्वीट करने के मात्र तीन दिन के पश्चात साफ-सफाई का कार्य संपन्न हुआ।

इस दौरान बागबेडा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अनीशा सिंहा, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह संयुक्त रूप से जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा को साफ सफाई संपन्न किए जाने पर उनके कार्यालय में उनसे मिलकर धन्यवाद दिए हैं।

इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेडा कॉलोनी के अन्य क्षेत्रों में भी पड़े हुए कचरो का साफ सफाई करने की बात बीडीओ सुधा वर्मा से की है। बीडीओ सुधा वर्मा ने पंचायत सचिव बबलू ममता को अन्य क्षेत्रों में रखे हुए कचरो का साफ सफाई करने का तत्काल निर्देश भी दी है।

वहीं दूसरी तरफ उप प्रमुख शिव हांसदा के अनुपस्थिति में पंसस सह वन एवं पर्यावरण के अध्यक्ष मनोज कुमार को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

आंध्र पुलिस का आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन,बिहार बंगाल दिल्ली राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक तेलंगाना से 12 संदिग्ध गिरफ्तार

दुमका: मां-बाप के झगड़े में बीचबचाव करने गया 10 साल का बेटा, पिता ने धारदार हथियार से मारकर कर दी हत्या

पटना टाटा वंदे भारत ट्रेन यात्री को परोसे भोजन दही में कीड़े मिलने में रेल का बड़ा एक्शन,IRCTC पर ₹10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना

कोडरमा: जंगली हाथी के हमले में महिला समेत दो की मौत, इलाके में दहशत का माहौल