झारखंड

झारखंड के तीन शहरों में जेपीएससी का पेपर लीक, वीडियो वायरल होने के बाद दिए गए जांच के आदेश

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

JPSC Paper Leak:- झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित रूप से लीक होने की खबर सामने आई है। चतरा, जामताड़ा और धनबाद से जेपीएससी परीक्षा का पेपर के लीक होने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन जगहों पर परीक्षार्थी खुले में ओएमआर शीट लेकर सेंटर की क्लासों से बाहर घूमते और नकल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।