---Advertisement---

जोनल रेल यूजर्स कंसल्टेंट कमिटी के द्वारा मुरी स्टेशन का निरीक्षण

On: November 1, 2023 2:51 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- जेआरयूसीसी जोनल रेल यूजर्स केंसलटेंट कमिटी ने मुरी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, स्टेशन की साफ सफाई, प्लेटफार्मों पर बने केटरिंग यूनिट, खान पान के स्टालों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही जेआरयूसीसी के मेंबर राकेश कुमार मिश्रा, अरुण जोशी ने टीम के साथ मुरी स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों ने तीनो प्लेटफार्मों पर खाने पीने के स्टाल, पानी पीने की सुविधा, शेड, सीसीटीवी कैमरे, दिव्यांगों के लिए रैंप, शौचालय, साफ सफाई समेत सभी खान पान की स्टाल में जाकर सामानों की गुणवता जांच, कच्चे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, सभी प्रकार के जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच किया और आदेश दिया कि स्टालों में गुणवत्ता वाला समान ही बेचे और यात्रियों से ज्यादा पैसा ना ले इस तरह की शिकायत मिलने पर स्टॉल के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

वही ग्रामीणों के द्वारा सब वे ब्रिज का निर्माण धीमी गति से किए जाने पर शिकायत किया और कहा कि उस और स्कूल है जहां बच्चों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है सब वे ब्रिज में पानी जमा हुआ रहता है रेलवे के द्वारा ओवर क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है जिससे बच्चों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस पर अरुण जोशी ने आईओडबलु को आदेश दिया इसका समाधान ठेकेदार के द्वारा जल्द से जल्द करवाए एवं सब वे ब्रिज का निर्माण में तेजी लाएं और काम को जल्द पूरा करें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका