---Advertisement---

आगामी विधानसभा चुनाव और नक्सली मूवमेंट को लेकर अन्तर राज्यस्तरीय पुलिस प्रशासन की हुई बैठक

On: August 13, 2024 4:01 PM
---Advertisement---

खबर :राम प्रवेश गुप्ता

लातेहार :-महुआडांड़ झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में झारखंड एवं छतीसगढ़ के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।


इस बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुचारु तरीके से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वही सूचनाओं के अदान-प्रसाद, आपसी तालमेल और अपराधियों के धर-पकड़ में सहयोग करने पर बल दिया गया। साथ नक्सली मूवमेंट, शराब, हथियार की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आपस में सूचनाओं के अदान प्रदान को लेकर भी चर्चा की गई।वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में चेकनाका लगा समय समय पर आपसी समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

वहीं इस बारे में एसडीपीओ हिमांशु चन्द्र मांझी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाएगी। सीमा पर कई चेक पोस्ट बनाए जाएंगे जिसके लिए महत्वपूर्ण जगहों का चयन किया जाएगा।हथियार समेत अन्य तस्करी पर रोक लगाने के लिए खुफिया जानकारी आपस में साझा की गई है। बैठक में महुआडांड़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार ,छतीसगढ़ के वरीय अधिकारी समेत सामरी, कुसमी और करोंधा थाना इंचार्ज थाना प्रभारी मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी