---Advertisement---

बिना जायज कारण के दाखिल खारिज अस्वीकृत करने वालें मामलों को लेकर रातु अंचल कार्यालय में जांच की गई

On: April 22, 2025 4:49 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार ने अंचल कार्यालय रातु पहुंच बिना जायज कारण के 10 डिसमिल तक के भूमि का दाखिल ख़ारिज अस्वीकृत करने को लेकर रैंडम 05 अस्वीकृत दाखिल ख़ारिज आवेदन कि जाँच कि गई। जिसमें अस्वीकृत आवेदन जाँच करने में सही पाई गई। लेकिन इसे तय सीमा से ज्यादा रखा गया था। जिसपर अंचल अधिकारी रातु को निर्देश दिया गया, दिए गए समय के अनुसार दाखिल ख़ारिज के मामलें का निष्पादन करें।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी रातु से सभी लंबित दाखिल ख़ारिज के सूची मांगी गई तथा सभी लंबित दाखिल ख़ारिज के मामलें का 07 दिनों में निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही 10 डिसमिल तक जो दाखिल ख़ारिज के मामलें अस्वीकृत किए गए है, उन सबकी विस्तृत केस संख्या के साथ सूची कि मांग कि गई है, ताकि बिना जायज कारण के दाखिल ख़ारिज के मामलें बिना ठोस कारण के अस्वीकृत किए गए है, उनकी जाँच कि जा सकें।

जानकारी हो कि उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारी को यह स्पस्ट निर्देश दिया गया की अंचल में आने वालें दाखिल ख़ारिज ससमय कराए। दाखिल ख़ारिज/भूमि सम्बंधित मामलें जिन अंचलों में काफ़ी समय से लंबित है, वैसे अंचलों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया। साथ में उपायुक्त द्वारा कहा गया की दाखिल ख़ारिज के मामलें अंचलों में आते है उन्हें बिना जायज कारण के अस्वीकृत ना करें। अस्वीकृत करने से पहले ऐसे मामलों का अच्छे से मूल्यांकन कर ले। जिसपर उपायुक्त ने कहा की जिन अंचलों में बिना जायज कारण के दाखिल ख़ारिज के मामलें बिना ठोस कारण के विभिन्न अंचलों में अस्वीकृत किए गए है, वैसे मामलों का जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा जाँच कराया जाएगा। जाँच में दोषी पाए जाने पर सम्बंधित पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठित की जाएगी।

इस दौरान अंचल अधिकारी अंचल अधिकारी रातु, श्री रविकुमार एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित