---Advertisement---

झारखंड कैडर के IPS संजय आनंद लाठकर बने परमाणु ऊर्जा विभाग के महानिरीक्षक

On: February 11, 2025 2:00 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय ए. लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग में महानिरीक्षक (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। बता दें कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर संजय ए लाठकर की नियुक्ति के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

वहीं एडीजी के रैंक और वेतन में, पद का कार्यभार संभालने की तारीख से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति तक यानी 30.09.2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, दो साल की अवधि के लिए पद को वेतन मैट्रिक्स के लेवल 14 से लेवल 15 तक अस्थायी रूप से अपग्रेड किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now