---Advertisement---

मुरादाबाद से ISI एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी

On: May 19, 2025 3:52 AM
---Advertisement---

मुरादाबाद: उत्तरप्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के जासूस शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रामपुर का रहने वाला शहजाद कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। एटीएस की जांच में सामने आया है कि शहजाद पर आईएसआई को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है। इसके अलावा वह देश में सक्रिय स्लीपर सेल को पैसे उपलब्ध कराता था। उसने आईएसआई के एजेंट्स को कई भारतीय सिम भी उपलब्ध कराए थे। जानकारी के मुताबिक वह आईएसआई के कई हैंडलर्स के संपर्क में था और गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह जासूसी के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान भेज भी चुका है।

पकड़ा गया कारोबारी भारत पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक, कपड़े, मसाले का अवैध रूप से कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि इसी की आड़ में शहजाद पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम कर रहा था।

पूछताछ में शहजाद ने बताया कि वह रामपुर के साथ प्रदेश के कई अन्य स्थानों से भी लोगों को तस्करी की आड़ में आईएसआई के लिए काम करने के मकसद से पाकिस्तान भेजता था। उनके वीजा का इंतजाम आईएसआई के एजेंट कराते थे। अब एटीएस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा, हालत गंभीर