एजेंसी:इसराइल ने हमास पर फिर एक बार बड़ा हमला बोलते हुए हमास की मिलिट्री विंग के हथियार बनाने वाले मुख्यालय को निशाना बनाया है। इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में हमास का शीर्ष कमांडर राद साद मारा गया।
इजरायल सेना ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। इसमें साद के एक गाड़ी में जाने का दावा किया जा रहा है। इजरायली सेना ने हमला उस गाड़ी को उड़ा दिया।
https://x.com/i/status/1999876225867579734
इजरायली सेना ने बताया कि राद साद हमास के सैन्य विंग के हथियार उत्पादन मुख्यालय का प्रमुख और 7 अक्टूबर के क्रूर नरसंहार के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। वीडियो शेयर करते हुए सेना ने बताया कि साद गाजा पट्टी में बचे हुए अंतिम अनुभवी वरिष्ठ उग्रवादियों में से एक था और हमास के सैन्य विंग के उप प्रमुख मारवान इस्सा का करीबी सहयोगी था। उसने कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया और संगठन के सैन्य नेतृत्व में एक केंद्रीय भूमिका निभाई।












