---Advertisement---

लगने जा रहा है सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा घोर अंधेरा; इतनी देर के लिए गायब हो जाएगा सूरज

On: July 20, 2025 9:08 AM
---Advertisement---

Surya Grahan: दुनिया एक बड़े सूर्य ग्रहण की गवाह बनने जा रही है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण 2027 में लगेगा, जिसे सदियों में एक बार लगने वाला ग्रहण कहा जा रहा है। यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और अरब के कुछ हिस्सों में 2 अगस्त, 2027 को ये दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। इस ग्रहण की सबसे खास बात इसका समय होगा। इस सूर्य ग्रहण के 6 मिनट और 23 सेकंड तक चलने का अनुमान है।

दुनिया के एक बड़े हिस्से के लिए इस दौरान सूर्य पूरी तरह से आंखों से ओझल हो जाएगा, जिससे दिन में ही करीब छह मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। यह सैकड़ों वर्षों के इतिहास में दर्ज सबसे लंबे सूर्य ग्रहणों में से एक होगा। इससे पहले इतिहास का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 743 ईसा पूर्व में हुआ था, जब 7 मिनट 28 सेकंड के लिए अंधेरा छा गया था।

यह सूर्यग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगा और लगभग 258 किलोमीटर चौड़ी छाया लेकर पूर्व की ओर बढ़ेगा। इसके रास्ते में कई देश आएंगे। इसमें स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनिशिया के कुछ हिस्से, लीबिया और मिस्र के मध्य क्षेत्र, सूडान, यमन, सऊदी अरब और सोमालिया के कुछ इलाके शामिल हैं। आखिर में यह हिंद महासागर पार कर चागोस द्वीपसमूह के पास से गुजरेगा। जिन लोगों को यह ग्रहण देखना है, उनके लिए लीबिया और मिस्र सबसे उपयुक्त जगहें मानी जा रही हैं क्योंकि वहां अगस्त में मौसम साफ और सूखा होता है। यह सूर्य ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि एक बेहद दुर्लभ अनुभव है। इसकी असाधारण लंबाई और खगोलीय संयोग इसे देखने लायक बनाते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन