---Advertisement---

श्री श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर में जागरण का हुआ आयोजन

On: February 23, 2024 2:01 AM
---Advertisement---

मुरी:- छोटा मुरी रेलवे मार्केट के समीप श्री श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर का सप्तम स्थापना दिवस बड़ी धुमधाम के साथ मनाया गया। पुरोहित यज्ञानन्द मिश्रा द्वारा बुधवार की सुबह 10 बजे से पुजा प्रारंभ किया गया।

सर्वप्रथम षोडशोपचार पूजन शप्तसती पाठ (पंचम अध्याय) भोग अर्पण सामूहिक हवन आरती एवं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।एवं संध्या 7 बजे से विशेष नैवेद्य अर्पण, आरती के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। संध्या 8 बजे से माता का जागरण जय माता दी जागरण मंडली रांची के द्वारा प्रस्तुत किया गया। भक्ति जागरण में एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। जागरण में भक्ति गानों के साथ महिलाएं, बच्चे समेत पुरुष भी भक्ति रस में झुमने लगे। बहुत ही धुमधाम के साथ भक्ति जागरण सम्पन्न हुआ। काफी संख्या में लोग मौजूद थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेश कुमार, किस्टो ताती, तुलसी महतो समेत समिति के लोगों का काफी सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now