लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र के ओरसा पंचायत में लगे सोलर जलमीनार इन दिनों खराब पड़ी हुई है। खराब जलमीनार लोगों के लिए सफेद हाथी का दांत साबित हो रहा है। महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत के जामडीह, कुकुद पाठ, शुरकई, एवं ओरसा उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगे जलमीनार बीते तीन माह से खराब हैं ꫰ जिस कारण से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ओरसा पंचायत के ग्रामीण दिलीप नगेसिया ,कविता देवी, मुल्की देवी ,सुमन नगेसिया, रवि नगेसिया समेत कई लोगों ने बताया कि पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने यह जलमीनार लगाया गया था। परंतु यह बीते तीन माह से खराब पड़ा है। विभाग या कोई भी जनप्रतिनिधि इसकी सुध नहीं ले रहा है। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कुंआ, झरना और चुंआ का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं ꫰ जबकी प्रखंड में पंद्रहवें वित्त योजना के तहत पंचायतो में जलमीनार से पानी का सप्लाई किया गया, जिसकी मरम्मत के लिये चौसठ हजार रुपये रिजर्व रखे गए थे परन्तु पंचायत सेवक के द्वारा सभी राशियों को अन्य मद में खर्च कर दिया गया ꫰ वहीं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जलमीनार मरम्मति की मांग प्रशासन से की है।
जलमीनार खराब, पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीण












