---Advertisement---

जम्मू कश्मीर सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता तीन आतंकी ढेर, बाकी की तलाश जारी

On: May 13, 2025 7:05 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहा सेना ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बलो ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा के थे हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उनकी पहचान का प्रयास जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शुकरू केलर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुठभेड़ कुलगाम जिले से शुरू हुई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थानीय रिपोर्ट है कि सेना के जवाबी हमले में लश्कर के कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। सेना की तरफ से बताया गया है कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमलों के बाद से सुरक्षाबल दक्षिण कश्मीर और किश्तवाड़ के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। पहलगाम अटैक में 26 नागरिक मारे गए थे।

आज का ऑपरेशन सुबह-सुबह शुरू किया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शोपियां के जंगलों में छिपे संदिग्ध आतंकवादी पहलगाम हत्याकांड में शामिल थे या नहीं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने