---Advertisement---

जमशेदपुर:AILRSA का चार सूत्री मांगों को लेकर लोको शेड के समक्ष मुंडी गरम प्रदर्शन

On: May 1, 2025 10:21 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :AILRSA के देशव्यापी आंदोलन के तहत सभी लोको शेड के सामने मुंडी गरम प्रदर्शन के तत्वाधान में 30 अप्रैल को टाटा लोको शेड के सामने प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता टाटा शाखा अध्यक्ष कामरेड आर बी राय ने की और ब्रांच सचिव कामरेड शैलेश कुमार के नेतृत्व में Sr. DEE/TRS को ज्ञापन दिया गया।


इस प्रदर्शन में करीब 300 लोको रनिंग स्टाफ ने भाग लिया।

निम्न मुद्दों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया।

(1) सभी लोको में AC और टॉयलेट की व्यवस्था किया जाए। लोको के अंदर बाहरी तापमान से 5 डिग्री अधिक होता है इस गर्मी में लोको पायलट 12 से 14 घंटे की ड्युटी करना पड़ता है।

(2) लोको के अंदर CCVRS और RDAS लगाया गया है जो खरी गाड़ी में भी कार्य करता है। गुड्स ट्रेन कई बार 56 घंटे एक ही जगह खरा रहता है, लोको पायलट उस समय भी कैमरा की निगरानी में रहता है उस समय भी लोको पायलट अगर थोड़ा रिलेक्स होता है तो रिकॉर्डिंग निकालकर उसे दण्डित किया जाता है इसलिए खड़ी गाड़ी मे इसे बंद रखा जाए।

(3) FSD को लोको मे लगाया जाना चाहिए। ALP से सालो भर FSD ले के जाना पड़ता है। ल

(4) सिंगनल एक्सचेंज करने के लिए लोको के दोनों तरफ लाइट दिया जाए।


और भी कई मुद्दे है जैसे लोको की सीट को सुविधा जनक बनाया जाए। जिससे कार्य करने में आसानी हो।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now