---Advertisement---

जमशेदपुर: ऑल इंडिया होपलाइन की निबंध प्रतियोगिता 1 दिसंबर को

On: November 15, 2024 11:38 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था ऑल इंडिया होप लाइन के द्वारा जमशेदपुर में पहली बार एक दिवसीय जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर के मानगो स्थित विवेकानंद विद्यालय परिसर में 17- 11- 2024, दिन रविवार को पूर्वाहन 9:00 बजे से किया जाना था परन्तु विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण उक्त प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन करते हुए आज आयोजन समिति की कोर कमेटी द्वारा आहूत अहम बैठक में कमेटी की अध्यक्षा कौर ने आम सहमति से निर्णय लिया।

1 दिसंबर  2024 दिन रविवार को पूर्व की भांति जमशेदपुर के मानगो स्थित विवेकानंद विद्यालय परिसर में पूर्वाहन 9:00 बजे से होना सुनिश्चित किया गया है।यह प्रतियोगिता दो श्रेणियां में आयोजित की जा रही है। पहला श्रेणी स्कूली समूह का होगा जिसमें कक्षा 8 से लेकर कक्षा 12 वीं तक छात्र छात्राए भाग लेंगे । निबंध लेखन में शब्दों की संख्या 300 से 350 तक होगी जिसका विषय है- “21 वीं सदी के बदलाव पर आधारित है”, वहीं दूसरा श्रेणी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए है निबंध लेखन में शब्दों की अधिकतम संख्या 400  है। जिसका विषय है  “औद्योगिक विकास और प्राकृतिक पर्यावरण एक साथ नहीं रह सकते”।


इस निबंध प्रतियोगिता के बाबत जिला के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में संस्था के द्वारा आवेदन फॉर्म दिए जा चुके हैं जिसे ऑनलाइन या ऑफलाइन भरने की सुविधा है। प्रतिभागियों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 रखी गई है। प्रतियोगिता के परिणाम के उपरांत कार्यक्रम के तहत पुरस्कार के रूप में विजय /सफल प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी/मेडल और प्रमाण पत्र  दिया जाएगा। ऐसे प्रतिभागी जो निबंध प्रतियोगिता में भाग लेना अथवा विशेष जानकारी लेना चाहते हैं तो वे कोर कमेटी की अध्यक्ष अविनाश कौर के मोबाइल संख्या 8987691115 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता अविनाश कौर ने किया कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष गुरु चरण सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव धर्मेंद्र कुमार ने दिया।

बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोर कमेटी के सचिव धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष गुरूचरण सिंह , सक्रिय सदस्य मो० सदान , डब्लू रहमान, कुंदन कुमार, मो० रिजवान, श्याम शर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद