---Advertisement---

जमशेदपुर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर की महिला इंचार्ज पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर

On: April 18, 2025 11:24 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के रूहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। स्वास्थ्य केंद्र की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे, आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में बने कर्मचारी आवास में ज्योति कुमारी अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थीं। तभी चार से पांच लोग मरीज का बहाना बनाकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। जैसे ही वह नीचे आईं, हमलावरों ने अचानक कुदाल से उन पर वार कर दिया। हमला इतना क्रूर था कि मौके पर खून बहने लगा और ज्योति ज़मीन पर गिर पड़ीं। हमलावरों ने घटना स्थल पर एक कुल्हाड़ी छोड़ दी और भाग खड़े हुए। आसपास के लोग और सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया। इस समय उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि इस वारदात के पिछे कारण क्या है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत