---Advertisement---

जमशेदपुर :मनरेगा की  पुनर्बहाली के लिए मुसाबनी के तेरंगा पंचायत के चापडी ग्राम में चौपाल आयोजित

On: January 25, 2026 8:33 PM
---Advertisement---

मुसाबनी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश अध्यक्ष महतो कमलेश एवं जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत क्षेत्र में चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन मुसाबनी प्रखण्ड के तेरेंगा पंचायत के चापडी गाँव में प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार साह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में काल्टू चक्रवर्ती, लक्ष्मण चन्द्र बाग शामिल हुए।

चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय गारंटी रोजगार अधिनियम 2005 (मनरेगा) को छिन्न-भिन्न करते हुए मुल स्वरूप को ही बदल कर मजदूर के रोजगार को ही समाप्त करने पर तुल गई है। कांग्रेस सरकार में 90% केंद्र सरकार राशि उपलब्ध कराती थी, लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र का हिस्सा 60% कर के राज्य सरकार को 40% राशि के चक्कर में डाल दिया है।
कांग्रेस पार्टी ने ठाना है कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर पहुँच कर मजदूरों के हकों के हर हाल में दिलाने के लिए मनरेगा को मुल रूप में वापस लाने के लिए कटिबद्ध है। यह संग्राम अब पंचायत-पंचायत तक गुंजेगी। चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूरों ने बातों को सुन कर लाभ उठाया।
इस अवसर पर ग्रामवासी शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now