---Advertisement---

जमशेदपुर:डॉ अंबेडकर एससी-एसटी ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति ने मने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

On: April 14, 2025 4:05 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:हर साल की भांति इस साल भी सामाजिक संस्था “डॉ अम्बेडकर एसी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति के बैनर तले भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर के 134 वी जयंती मनाई गई।


इस मौक़े पर विशाल मोटर साईकिल रैली अम्बेडकर शोभा यात्रा का शुभारम्भ एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान मे शहर के विभिन्न क्षेत्र से आये अम्बेडकरवादी एकजुट होकर गोलमुटी दुसाध भवन मे स्थित बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया रैली मे एक ट्रक पर झांकी के रूप मे बाबा साहेब के अनुयाई सुग्रीव मुखी डॉ अम्बेडकर बनकर चल रहे थे उनके पीछे पीछे लोगो जय भीम का नारा लगाते हुए मोटर साईकिल रैली एग्रीको लाइट सिग्नल से भालूबासा चौक कुम्हारपाड़ा बाराद्वारी रामलीला मैदान साकची बिरसा चौक जुबली बंगाल क्लब जुबली पार्क रोड उपायुक्त एवं एस एस पी कार्यालय होता हुआ अम्बेडकर चौक पुराना किताब दुकान के पास बाबा साहेब अम्बेडकर के आदमगत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन सभा मे तब्दील हुआ।


इस मौक़े पर विभिन्न दलित आदिवासी मुलवासी समाज के अगुओ के साथ टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारी अभिषेक मुखी को नीला गमछा एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया एवंउपस्थित सभी लोगो ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के विचारों को जन जन पहुंचने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मंच संचालन महासचिव रविंद्र प्रसाद अंत मे धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता शम्भु मुखी डूंगरी ने दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से सोनाराम बोदरा गणेश राम रविन्द्र प्रसाद सुरेश प्रसाद सुग्रीव मुखी शम्भु मुखी डूंगरी महेश प्रसाद राम पालक चौधरी कुमार अमलेश रजक गौरव राज कुमार दास उपेन्द्र बानरा राकेश उरांव अशोक पासवान जितेन्द्र यादव चन्दन तुरी संजय कालिंदी गौतम बोस शारदा देवी गौरी देवी ब्रेन कंदुलाना पूर्णिमा देवी उपस्थित थे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now