---Advertisement---

जमशेदपुर:ऑल झारखंड संगीत प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल,पटमदा की शिक्षिका एवं छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

On: December 11, 2025 9:26 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: द टैगोर समिति जमशेदपुर में आयोजित ऑल झारखंड संगीत प्रतियोगिता के श्रेणी — ग्रुप ‘ब ‘की प्रतिभागी एवं साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा की कक्षा नौवीं की छात्रा स्नेहा गोराई ने तृतीय (3rd) स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है।

वही ग्रुप ‘अ’ में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती श्रीपर्णा मुखर्जी ने अपने उत्कृष्ट एवं मनमोहक प्रस्तुति के बल पर प्रथम (1st) स्थान प्राप्त कर संपूर्ण विद्यालय एवं संस्था का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है।

साउथ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी, डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा जी,प्राचार्य श्री अरूण कुमार सिंह जी,शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इन दोनों प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी है।

विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि ये उभरते हुए स्वर भविष्य में भी अपनी कला के माध्यम से समाज एवं राज्य का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार