---Advertisement---

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में धूमधाम से मनी बसंत पंचमी

On: January 23, 2026 9:09 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में धूमधाम से बसंत पंचमी मनाई गई।आज का दिन विशेष महत्व का दिन बनकर हम सबके जीवन में प्रकट हुआ है। गायत्री परिवार क़े लिए यूँ तो यह दिन हमेशा से हीं महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि वसंत पंचमी का यह पावन दिन हम सभी वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी क़े आध्यात्मिक जन्मदिन क़े रूप में मानते आ रहे हैँ। परन्तु इस वर्ष का यह बसंत पंचमी तो हम सबके जीवन में विशेष सुख शौभाग्य को लेकर आ रहा है।आज पूरी दुनिया में गायत्री परिजन आज क़े इस दिन की वंदनिया माता जी क़े शताब्दी वर्ष क़े रूप में मना रहे हैँ। वर्ष 1926 में परम पूज्य गुरुदेव ने अपनी पूजा की कोठरी में जिस अखंड दीप को प्रज्वलित किया तथा जिसके ज्वलंत प्रकाश में 24लाख क़े 24 महा पुरषचरण गायत्री मन्त्र क़े संपन्न किये, उसका भी यह शताब्दी वर्ष है। इसलिए आज का यह दिन विशेष महत्व दिन है। आज क़े दिन शांतिकुंज हरिद्वार में एक महा सम्मलेन में आने वाले 24 वर्षों की कार्य योजना बनाई जा रही है। यह बातें गायत्री परिवार क़े वरिष्ठ परिजन श्री शम्भु नाथ दूबे जी ने बताते हुए कार्यकर्ताओं का आवहान किये की इस पावन वर्ष में जो भी दिशा निर्देश हमारे पावन गुरुद्वारा से हमें मिलेगा उसका पूर्व मनोयोग से हमें पूरा करना है। वंदनीया माता जी क़े चरणों में अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते समय यह संकल्प हम सभी को लेना है। तत्पश्चात गुरु चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई।आज संपन्न हुए यज्ञ में कई लोंगो ने दीक्षा लिया, नामकरण संस्कार एवं जन्मदिवस संस्कार बहन शशिप्रभा देवी एवं रंजीता राय ने संपन्न कराया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now