---Advertisement---

जमशेदपुर: घर-घर जाकर निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने लिया बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद

On: November 12, 2024 3:49 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मतदान के पूर्व  घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विकास सिंह ने कहा ये उनका राजनीतिक संग्राम नहीं बल्कि अपना जीवन बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहा हैं। विकास सिंह का कहना है कि वे अकेले तीन-तीन चार-चार बार के विधायक एवं मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में बिना बुजुर्गों का आशीर्वाद लिए बिना कुछ भी संभव नहीं है।

सोनारी आशियाना, साईं नगर, उलीडीह शर्मा लाइन, महावीर कॉलोनी, कदमा,साकची में घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान कर जमशेदपुर पश्चिम में परिवर्तन लाने की बातें कही। विकास सिंह ने कहा चारों ओर बाल्टी की लहर है जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की जनता परिवर्तन के रूप में बाल्टी को देख रही है कौन जनप्रतिनिधि आसानी से लोगों के बीच सब समय उपस्थित रहे उसी पर विश्वास करके लोग मुहर लगा रहे हैं। विकास सिंह का कहना है कि वें सबसे कम उम्र के प्रत्याशी है और लोगों की सेवा लगातार करते आ रहे हैं इसलिए लोग उन्हें हृदय की गहराई से प्यार कर अपना मत बाल्टी के निशान में देकर उन्हें विजई बनाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now