जमशेदपुर:जमशेदपुर से कथित रूप से फिरौती के लिए अपहरण किए गए व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झारखंड बिहार बॉर्डर हजारीबाग के बरही से बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अपराधी उसे पुलिस से बचने के लिए इधर से उधर ट्रांसिट कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

जमशेदपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार का एक बड़ा किडनैपिंग गिरोह इस वारदात के पीछे शामिल है. जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि कारोबारी कैरव गांधी को किडनैपर्स हर दिन एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट कर रहे थे

. इसी दौरान पुलिस को यह इनपुट मिला कि हजारीबाग के चौपारण के आसपास बिहार वाले इलाके से कारोबारी को एक बार फिर शिफ्ट किया जा रहा है.

इसी सूचना पर पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश बनाई. इस दौरान अपराधी कैरव को कार में ही छोड़कर फरार हो गए.

जिसके बाद कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया और जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया.

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

आपराधिक गैंग पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.










