---Advertisement---

जमशेदपुर: वकीलों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई

On: December 4, 2025 12:34 PM
---Advertisement---

राजेंद्र बाबू की सादगी, कार्यपद्धति प्रेरक अनुकरणीय
जमशेदपुर:देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती जिला व्यवहार न्यायालय परिसर बार भवन में वकील समुदाय द्वारा मनाई गई।
बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से केक कटिंग किया।इस मौके पर अर्जुन सिंह ने डॉक्टर देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की व्यक्तिगत सादगी कार्यशीलता, ईमानदारी, कार्य पद्धति, आदर्श, मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रथम राष्ट्रपति ने विशाल भवन में जिस आम भारतीय के रूप में जिंदगी व्यतीत की वैसी मिसाल नहीं मिलती है। उनका जीवन मूल्य आदर्श भारत की वर्तमान नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए भी प्रेरक एवं अनुसरणीय रहेगा।इसके साथ ही वक्ताओं ने देश की आजादी में वकीलों की बड़ी भूमिका की भी उन्होंने चर्चा की।
इसमें राजू सिंह, मोहम्मद कासिम, पूर्वजिला अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, रामजीत पांडे, त्रिलोकी नाथ ओझा, संजीव सिंह राहुल प्रसाद, राहुल राय, रंजीत सिंह, बाबू नंदी, बबीता जैन, सविताकुमारी, श्रीकांत सिंह, कुलविंदर सिंह, विद्युत मुखर्जी, टुकाई दा, जेके राजू, धीरेंद्र चौधरी, चावला जी, आदि उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार