---Advertisement---

जमशेदपुर: विधायक मंगल कालिंदी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बांटे स्मार्टफोन

On: April 5, 2025 4:04 PM
---Advertisement---

पटमदा (जमशेदपुर): जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत दर्जनों सेविका व सुपरवाइजरों के बीच दोनों प्रखंडों में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से अलग अलग आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट फोन वितरण किया। पटमदा प्रखंड कार्यालय में संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य का विकास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो वादा करते हैं वो अवश्य ही पूरा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की कई तरह के ऑनलाइन काम करना पड़ता है। इसलिए राज्य के मुख्यमंत्री सभी सेविका व सुपर वाइजरों को स्मार्ट फोन देकर सम्मान देने का काम किया है।  उन्होंने कहा कि इसके पहले आजसू बीजेपी सरकार ने सेविकाओं के ऊपर लाठीचार्ज करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान विधायक ने अपने हाथों से पटमदा प्रखंड में 124 व बोड़ाम में 104 स्मार्ट फोन का वितरण किया।

मौके पर जिला पार्षद प्रदीप बेसरा व खगेन चंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, प्रमुख बालिका सोरेन, उप प्रमुख श्रीदेवी माझी, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद दास, सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा, बीएओ देव कुमार, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। जबकि बोड़ाम में बीडीओ किकु महतो, सीओ रंजीत कुमार रंजन समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप