---Advertisement---

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

On: February 16, 2026 4:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: नगर परिषद और नगर निकाय चुनाव में भी राजनीतिक दलों की घुसपैठ काफी गहरी हो गई है और राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं में भी पार्टी के खिलाफ बगावत की बू आ रही है।पार्टी के निर्देशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबन एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इससे महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल भी अछूता नहीं है। जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सिंटू पांडेय को निलंबित कर दिया है और कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

इस संदर्भ में उन्होंने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुए कहा है कि (सिंटू पांडेय) महोदय, यह संज्ञान में आया है कि आपने पार्टी के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना करते हुए पार्टी की आधिकारिक नीति एवं निर्णयों के विरुद्ध कार्य किया है। आप प्रेस वार्ता एवं अन्य सार्वजनिक मंर्चों पर शामिल होकर पार्टी के अधिकृत निर्णय एवं अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अनुशासनहीन बयानबाजी में सम्मिलित रहे हैं, जो कि पार्टी अनुशासन एवं संगठनात्मक मर्यादा के प्रतिकूल है।

यह भी उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड ‌द्वारा श्री जेबा खान को मानगो नगर निगम क्षेत्र हेतु पार्टी का अधिकृत समर्थन प्रदान किया गया है, जिसका पालन करना सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए अनिवार्य है। इसके बावजूद, आपके द्वारा पार्टी के निर्णयों के विरुद्ध सार्वजनिक गतिविधियों में शामिल होना गंभीर अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधि की श्रेणी में आता है।

अतः, उपर्युक्त कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए एवं पार्टी संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत, आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों एवं दायित्वों से निलंबित (Suspend) किया जाता है।

साथ ही, आपसे अपेक्षा की जाती है कि इस नोटिस की प्राप्ति के तीन (03) दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न आपके विरुद्ध पार्टी संविधान एवं अनुशासन नियमों के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्थायी रूप से निष्कासित (Expel) कर दिया जाए।

निलंबन की अवधि के दौरान आप किसी भी प्रकार की पार्टी गतिविधि, बैठक, प्रेस वार्ता या संगठनात्मक कार्य में भाग लेने के अधिकृत नहीं होंगे।

निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि इस संबंध में आपके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है, और पार्टी द्वारा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आपको स्थायी रूप से निष्कासित किया जा सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।

इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु। प्रदेश अध्यक्ष, बु‌द्धिजीवी प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड को शंभू चौधरी के द्वारा भेजा गया है।

वहीं दूसरी ओर जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम, झारखंड मंजू शाह प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद को भी जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी ने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना एवं पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यह संज्ञान में आया है कि आपके ‌द्वारा पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करते हुए पार्टी की आधिकारिक नीति के विरुद्ध कार्य किया गया तथा प्रेस वार्ता में पार्टी पद की गरिमा के विपरीत आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

यह भी उल्लेखनीय है कि आपके अनुरोध पर ही आपको राष्ट्रीय जनता दल का अधिकृत प्रत्याशी मानगो नगर निगम अध्यक्ष पद हेतु घोषित किया गया था। तथापि, आपके द्वारा बिना पार्टी से पूर्व अनुमति एवं बिना संगठन को सूचित किए नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जिसके कारण पार्टी को समय पर आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी एवं संगठनात्मक स्तर पर अनावश्यक असुविधा एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई, जो कि पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है।

इसके अतिरिक्त, आपके द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध जाकर प्रेस ब्रीफिंग करना एवं सार्वजनिक रूप से पार्टी के निर्णय का विरोध करना भी गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष, राजद झारखंड के निर्देशानुसार श्री जेबा खान को मानगो नगर निगम क्षेत्र हेतु पार्टी का अधिकृत समर्थन प्रदान किया गया है, जिसका पालन करना सभी पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य है।

आपका उक्त आचरण पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है तथा पार्टी संविधान एवं संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत है। अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि इस नोटिस की प्राप्ति के तीन (03) दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न आपके विरुद्ध पार्टी संविधान एवं अनुशासन नियमों के अंतर्गत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में आपके विरुद्ध एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।

इसके अलावा रमेश राय महानगर अध्यक्ष, जमशेदपुर को भी पार्टी के निर्देशों की अवहेलना एवं पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी के द्वारा जारी किया गया है और कहा गया है कियह संज्ञान में आया है कि आपके द्वारा पार्टी के स्पष्ट निर्देशों एवं संगठनात्मक निर्णयों के बावजूद पार्टी की आधिकारिक नीति एवं निर्देशों के विरुद्ध जाकर कार्य किया गया है। साथ ही, प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद को “देहाती जिला अध्यक्ष” जैसे आपत्तिजनक एवं असम्मानजनक से संबोधित किया गया, जिससे पार्टी की गरिमा को गंभीर क्षति पहुँची है तथा संगठन की छवि धूमिल हुई है।

साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष, राजद झारखंड के निर्देशानुसार श्री जेबा खान को मानगो नगर निगम क्षेत्र के लिए पार्टी का अधिकृत समर्थन प्रदान किया गया है, जिसके अनुपालन में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्य करना अनिवार्य है।

आपका उक्त कृत्य पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है।

अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि इस नोटिस की प्राप्ति के तीन (03) दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न आपके विरुद्ध पार्टी संविधान के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

अन्यथा, एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

सभी पत्रों कीप्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, राजद झारखंड – प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, राजद झारखंड को भेज दी गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने में पुलिस फूल एक्शन मोड में, 6 और गिरफ्तार

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका

लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय, बोला निजी जागीर की तरह किया इस्तेमाल