---Advertisement---

जमशेदपुर: शख्स को फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा भारी, गंवाए 39.55 लाख; केस दर्ज

On: April 16, 2025 10:04 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: एक फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करना इतना भारी पड़ जाएगा, उन्होंने सोचा भी नहीं था। महज एक दोस्ती की शुरुआत ने उन्हें 39.55 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना दिया।

10 अप्रैल को हुई इस घटना में पारस राम जंघेल ने बिष्टुपुर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे पारस ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई और जल्द ही वे फोन और व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगे।

धीरे-धीरे पारस को ठग ने विश्वास में लेकर कम निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर पारस ने कई बार में कुल 39.55 लाख रुपये उसके बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगने के लिए संपर्क करना चाहा, तो वह कथित दोस्त गायब हो गया और संपर्क टूट गया। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत साइबर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लोगों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान