---Advertisement---

जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडे ने कई थानेदारों का किया फेर बदल, देखें कौन कहां

On: March 6, 2026 7:37 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडेय ने जिले के कई थानेदारों का फेर बदल किया है। कुल 17 थाना प्रभारियों को देर रात इधर से उधर करने का आदेश दिया और उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। वहीं टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है।
बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है जबकि मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है। फैज़ अहमद को साकची सीसीआर से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को लाइन किया गया है। नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now