---Advertisement---

जमशेदपुर:RSS कैडर का शव योग मुद्रा में मिला, पुलिस के साथ-साथ आम लोग भौंचक!

On: April 14, 2025 7:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा स्थित आवास पर ही आरएसएस कैडर निशिकांत गुप्ता का शव योग मुद्रा में बैठे हालत में मिलने से पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी हैरान हैं। इस बात का खुलासा कब हुआ जब तीन दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकले और घर से बदबू आ रही थी तब लोगों ने घर की सुध ली तो खिड़की से देखा कि निशिकांत योग की मुद्रा में बैठे हुए हैं लेकिन कोई हरकत नहीं हो रही है और काफी बदबू भी आ रही है।इसके बाद स्थानीय वासियों सीतारामडेरा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई। मृतक की मां जो कि बिहार में रहती है उसको इस बाबत इतला कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय निशिकांत गुप्ता ़अविवाहित थे। जिस मुद्रा में उनका शव बैठे हुए हालात में मिली यह स्थान निवासियों के साथ पुलिस के लिए भी पहेली बन गई अब उनकी किस कारणवश मौत हुई है और वह बैठे हुए मुद्रा में तीन दिनों तक कैसे रह सकता है अमूमन किसी की मृत्यु होती है वह सीधे पड़े हुए हालात में रहता है, लेकिन यह शव बैठे हुए हालात में ही पाया गया।

सीतारामडेरा प्रभारी विनय कुमार के मुताबिक इस तरह का शव कभी उन्होंने नहीं देखा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह स्थिति कैसी बनी और उनकी मौत किस हालत में हुई ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now