जमशेदपुर:साहित्य कला एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर इकाई के तत्वावधान में आज दिनांक 19 मार्च की प्रात: चैत्र शुक्ल विक्रम संवत 2083 ‘सनातन नववर्ष प्रतिपदा’ के शुभ अवसर पर सोनारी स्थित स्वर्ण रेखा एवं खरकाई नदी के संगम “दो-मुहानी नदी के तट” पर सदस्यों द्वारा झंडा (ध्वजा) पूजन एवं दीप-आरती कर उदयमान सूर्य को अर्घ्य समर्पित कर किया गया |
इस अवसर पर नदी के घाट पर भजन प्रस्तुति कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण द्वारा चैत्र नववर्ष गीत, वरिष्ठ सदास्या श्रीमती कृष्णा सिन्हा श्रीराम भजन, प्रांत नाट्यसह- प्रमुख एवं झारखंड मातृशक्ति सह प्रमुख श्रीमती अनिता सिंह ने नवरात्र और हिन्दू नववर्ष के भजन प्रस्तुत किये, संरक्षिका डॉ. जूही समर्पिता ने अपने आशीर्वचन से सदस्यों को हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं दीं| सुश्री नुपुर गोस्वामी ने सूर्य स्तुति एवं हिन्दू नववर्ष गीत एवं नीलाम्बर चौधरी ने श्रीराम भजन प्रस्तुत कर खरकाई एवं स्वर्णरेखा दो-मुहानी सरिता संगम को संगीतमय बना दिया|
हवन के पश्चात कोल्हान विभाग प्रमुख श्री विजय भूषण ने चैत्र शूल प्रतिपदा नववर्ष एवं नवरात्र की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं एवं तरुणों में राष्ट्रीयता, संस्कार तथा सनातनी संस्कृति, चेतना जागरण केकार्य में निरंतर लगे रहने का आवाह्न किया | नदी तट पर उपस्थित आम जनों तथा सदस्यों के बीच तिलक लगाकर मिष्टान्न वितरण कर एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं| इस पावन बेला में श्रीमती अरुणा भूषण, श्री अभय सिंह, श्री बंशीधर गोस्वामी एवं अपने शहर के गणमान्य की उपस्थिति गरिमामयी रही
संस्कार भारती के सभी राज्य, जिला इकाईयों में हर वर्ष बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ हिन्दु नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में किया जाता है ।
जमशेदपुर:संस्कार भारती ने वर्ष प्रतिपदा पर उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य








