---Advertisement---

जमशेदपुर:संस्कार भारती:सूर्य अर्घ्य एवं दीप प्रज्वलित कर मनाया नववर्ष

On: March 30, 2025 1:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:साहित्य रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई ने हिन्दू नववर्ष, वासंती नवरात्री, चैत्र प्रतिप्रदा संवत्सर 2082 भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया।

संस्था के झारखंड प्रांत संरक्षक श्री कन्हैया लाल अग्रवाल, नाट्य विधा सह प्रमुख श्रीमती अनीता सिंह, कोल्हान विभाग प्रमुख श्री विजय भूषण, कला विधा संयोजक श्रीमती मुदिता चंद्रा, कला धरोहर संयोजक श्रीमती जुही समर्पिता, मंचीय कला संयोजक श्रीमती अरुणा झा, श्री अभय सिंह, श्री अरुण सज्जन, डॉ. पुष्पा कुमारी, श्रीमती सरिता सिंह, श्री गोपाल अग्रवाल एवं महामंत्री अरुणा भूषण आदि सदस्यों ने स्वर्णरेखा एवं खरकाई के संगम दो-मुहानी के तट पर प्रात: उदयमान सूर्यदेव की पूजा अर्चना की और भगवान को सामूहिक रूप से अर्ध्य समर्पित किया।इस अवसर पर नदी घाट पर उपस्थित जन मानस के बीच नववर्ष का मिष्टान्न – प्रसाद वितरित कर बधाइयाँ भी दीं।

नवरात्री चैत्र प्रतिपदा को संस्कार भारती राष्ट्रीय स्तर पर सभी इकाईयों की ओर से अपने प्रमुख छ: उत्सवों में वर्ष प्रतिपदा एक महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में मानाया जाता है। संस्कार भारती के ध्येय गीत के सामूहिक गान से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ, उसके बाद सूर्य अर्ध्य के साथ नदी के आरती उतारी गई और सबों का कल्याण हो,देश के विकास के साथ ही परस्पर भाई-चारे की भावना बनी रहे, इन्हीं मनोकामनाओं का मनन करते हुए भारत माता की जय, वन्देमातरम् तथा जय श्रीराम के उद्घोष के साथ चैत्र प्रतिप्रदा संवत्सर २०८२ हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया।

————————–

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि