---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को किया गया सम्मानित

On: December 2, 2024 5:13 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: रविवार (1/12/2024) को टाटा मोटर्स के न्यू ड्रीम लाइन जहां के कमेटी मेंबर वरुण सिंह हैं वहीं से यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा हैं उनके और वहां के कर्मचारियों के द्वारा महामंत्री एवं अध्यक्ष को सम्मानित करने के लिए तीसरी बार अध्यक्ष महामंत्री के पद पर पदासीन होने के लिए बधाई देने के लिए एक अभिनंदन समारोह रखा गया। यह कार्यक्रम हुडको पिकनिक प्लेस पर रखा गया। कर्मचारियों द्वारा महामंत्री आरके सिंह को माला पहनाकर एवं महिला कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर महामंत्री जी को पुनः महामंत्री बनने के लिए बधाई एवं शुभकामना दिया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए महामंत्री ने कहा आप सब ने जो मुझे स्नेह और सम्मान दिया है उसे मैं कैसे पूरा करूं इसके बदले में कर्मचारी हित में और कौन सा नया कार्य करूं यही चिंता में इसी विचार पर मैं मंथन करता रहता हूं और आप लोगों के सुझाव से ही मजदूर जगत के ऐसे कार्य जिससे ज्यादा से ज्यादा मजदूर लाभान्वित हो। आने वाले वर्षों में रोजगार का बेहतर सृजन हमारे बच्चों का रोजगार कैसे मिले इन विचारों पर विचार करके कुछ ना कुछ बेहतर रिजल्ट आपके सामने लाने की प्रयास यूनियन करेगी। यूनियन के चुनाव में आप सभी कर्मचारियों ने बेहतर सहयोग दिया है। इसके लिए हृदय से धन्यवाद विशेष कार्य से अध्यक्ष महोदय इस कार्यक्रम में नहीं आ सके उनकी अनुपस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अध्यक्ष महोदय के संदेश को सभा में रखा। मंच का संचालन कार्यक्रम का आयोजन करता प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद