---Advertisement---

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

On: February 22, 2026 2:11 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टेल्को की संगत ने ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’के नारे के साथ फिर से एक बार प्रधान सरदार बलविंदर सिंह को प्रधान की हरी झंडी दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित साप्ताहिक दीवान एवं एजीएम में अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते ने रविवार को कमेटी के तीन साल के क्रियाकलाप तथा विकास कार्यों को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया।

साथ ही संगत से पूछा यदि वे चाहे तो वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह को अगले तीन साल के लिए पुनः मौका दे दिया जाए।

गुरमत मर्यादा अनुसार बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, फतेह द्वारा संगत ने अपनी परवानगी प्रदान कर दी। इसके साथ ही एक सौ से ज्यादा संगत ने प्रस्ताव के समर्थन में लिखित हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर सरदार बलविंदर सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि आने वाले 3 सालों में भी वरीय अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन एवं संगत के आशीर्वाद से काम करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर ट्रस्टी राम किशन सिंह, ट्रस्टी अजीत सिंह, बलकार सिंह नागौके, सलाहकार एवं स्कूल कमेटी के चेयरमैन तथा तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहब कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हीरा सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह ग्रेवाल, महासचिव गुरशरण सिंह, ऑडिटर सुखदेव सिंह खालसा, पुणे से आए चरणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह काके, सतपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी बलविंदर कौर, चेयरपर्सन बीबी जागीर कौर, महासचिव बीबी अमृतपाल कौर, नौजवान सभा के हरभजन सिंह चरणजीत सिंह बबलू, कमलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

पूछे जाने पर अकाली दल के रामकिशन सिंह ने बताया कि साल 1996 में प्रधान पद की वोटिंग हुई थी और उसके बाद से गुरु महाराज की पूरी कृपा है और सब कुछ सर्वसम्मति से हो रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

टाटा से भुवनेश्वर जाने वाली शांति लता बस में लगी भीषण आग, राख, ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान