---Advertisement---

जमशेदपुर:बिरसा नगर विजया गार्डेन फ्लैट में दिनदहाड़े लाखों के जेवरात समेत नकदी की चोरी

On: November 6, 2025 9:11 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह विजया गार्डन में गुरुवार को दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने तकरीबन 50 लाख के जेवरात और नकदी ₹15000 उड़ा दिया। घटना की खबर मिलते ही बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है। पुलिस के मुताबिक चोर पहले से ही नजर रख रहे थे और मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेल्को वैली व्यू स्कूल में शिक्षिका निधि सिंह उस समय स्कूल में थीं और उनके दोनों बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ा और सभी कमरों की अलमारियों को खंगाल डाला।आरोप है कि बदमाश करीब 50–60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए।निधि सिंह जब बच्चों के साथ घर लौटीं तो मुख्य दरवाजा टूटा देख दंग रह गईं। अंदर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि सभी कमरे अस्त-व्यस्त पड़े थे और लॉकर खाली हो चुका था।

महिला के पति ने बताया कि इस अपार्टमेंट में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। एक वर्ष पहले भी इसी परिसर के तीन-चार फ्लैटों में ऐसी ही वारदात हुई थी, जिसके बाद से सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है।

बताया जाता है कि चोरों ने एक और फ्लैट में चोरी की असफल कोशिश की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन