---Advertisement---

जमशेदपुर:हज़रत बादशाह अब्दुर्रहीम उर्फ चुना शाह बाबा का 56वां उर्स शरीफ 17 अप्रैल  से

On: April 14, 2025 2:26 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित हज़रत बादशाह अब्दुर्रहीम उर्फ चुना शाह बाबा का 56वां सालाना उर्स शरीफ 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

गद्दी नशीन ताज अहमद साहब और सरपरस्त हिदायतुल्लाह खान की देखरेख में आयोजित इस उर्स में कुरआन ख्वानी, तकरीर, चादरपोशी, कव्वाली और लंगर जैसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जानकारी देते हुए दरगाह कमिटी, चुना शाह बाबा, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के जनरल सेक्रेटरी हाजी एस एम कुतुबुद्दीन ने बताया कि हर साल सववाल की 18 तारीख (हिजरी) से उर्स मुबारक की शुरुआत कुरान ख्वानी से शुरू होती है। बताया 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे कुरान ख्वानी होगी।

18 अप्रैल को नमाज ए ईशा बाद उलमा ए कराम सोहरा ए कराम नातख्वानी और तकरीर पेश करेंगे जिसमे मुख्य वक्ता कोलकाता के मौलाना जहीर वारसी मिस्बाही साहब होंगे। 19 अप्रैल को 10 बजे सुबह से चादर व संदल गस्त, 1:20 में चादर पोशी, 2 बजे दिन से लंगर वितरण और रात 9 बजे महफिले शमा (कव्वाली) का आयोजन होगा,

जबकि 20 अप्रैल को लंगर और कव्वाली की महफिल सजाई जाएगी। 21 अप्रैल को रात 9 बजे से भव्य महफिल-ए-शाम का आयोजन होगा जिसमें गुजरात से साहिल अली साबरी कव्वाल पार्टी और बिहार के नवादा से जानी वारसी कव्वाल पार्टी अपनी प्रस्तुतियों से महफिल को रौशन करेंगे।

दरगाह कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों से उर्स शरीफ में शिरकत कर रूहानी फैयाज़ हासिल करने की अपील की है। साथ ही गैर-इस्लामी गतिविधियों से बचने और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

जमशेदपुर: बारीगोड़ा और गोविंदपुर वासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ओवर ब्रिज,रेल जीएम ने सांसद को लिखा पत्र

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां बीजेपी में हुए शामिल, ‌आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

पलामू: बहू की हत्या के बाद जंगल में जला दिया शव, पुलिस ने बरामद किए अवशेष; ससुरालवाले फरार

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में ट्विस्ट,3 की पहचान होने के बाद पुलिस मास्टरमाइंड के बेहद करीब