---Advertisement---

जमशेदपुर:साकची डॉ० भीमराव अंबेडकर को किया गया नमन

On: April 14, 2025 2:38 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :साकची ओल्ड कोर्ट गोलचक्कर पर शुभम सिन्हा के नेतृत में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम युवजन सपा के प्रदेश महासचिव शुभम सिन्हा के तत्वाधान में हुआ।

उनके विचारों पर रोशनी डालते हुए शुभम सिन्हा ने बोले कि बाबा साहब ने कुल 32 डिग्रीयां लिए एवं 9 भाषा के ज्ञानी बने, उनकी कलम ने सदेव दबे, कुचले और वंचित वर्ग को समानता देने का काम किया हैं ।

संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे एवं पूरे भारत के लिए सर्व शिक्षा,समानता के उद्देश्य लेके विश्व में क्रांति लाए, भारत की प्रभुता को एक नया दिशा दिये, संविधान निर्माता के रूप में परिणत हो 251 पेज वाली अमृत रूपी एक किताब लिखी जिसका 448 अनुच्छेद,22 भाग एवं 12 अनुसूचियाँ हैं,जो कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी संविधान बनी हैं।

इस कार्यक्रम में मुख तोर पे प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष तानिया बासु, शुभम सिन्हा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता युवजन सपा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अजीत यादव,कमल शर्मा, बिल्किस खातून,श्वेता शर्मा,राकेश शर्मा, सतीश सिन्हा,मनोज प्रसाद, आकाश लाल, सूरज अग्रवाल, श्याम लाल दस, सोमनाथ बसु, गिरिजेश सिंह, सुमन चंद्रवंशी एवं अन्य मौजूद रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now