खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी पत्रकार स्व. केदार महतो जी को श्रद्धांजलि

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था जमशेदपुर ने अपने संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक और मार्गदर्शक पत्रकार स्व० केदार महतो ( रंगकर्मी, समाजसेवी) को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी 16 वीं पुण्यतिथि पर संस्था के सभी कलाकारों ने अपने हृदय से उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन के रूप में पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के निदेशक और ट्रस्टी ए बाबूराव ने कहा ‘हमें उनकी कमी हमेशा खलेगी।वे एक अच्छे इंसान, एक रंगकर्मी , एक अच्छे वरिष्ट पत्रकार भी थे। आज भी उनके द्वारा प्रकाशित शहर के अन्य संस्थाओं की कला और संस्कृति के अखबार कतरन हमारे पास सुरक्षित है। किसी को अगर जरूरत हो तो कृपया 9939116319 से जरूर संपर्क करें। केदार बाबा आज भी हमारे साथ हैं।

बलराम जी , ट्रस्टी ने बताया कि इनका जन्म 18 मार्च 1932 तथा स्वर्गवास 3 जुलाई 2008 को हुई।पत्रकार की बात करें तो हमें याद है उनकी लगनता देखते ही बनती थी। मुख में पान का आनंद लेते हुए कब दोपहर से शाम हो जाती थी उन्हें पता ही नहीं चलता था। श्रद्धांजलि सभा में बलराम पारवे, निरंजन, ओम, अंगीता, लक्ष्मण बाग, केदार नाथ आदि उपस्थित थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।