---Advertisement---

जहानाबाद: विदेशी पर्यटकों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 8 यात्री घायल, 3 गंभीर

On: October 9, 2024 6:31 AM
---Advertisement---

जहानाबाद (बिहार): जिले में पर्यटकों से भरी ट्रेवलर (मिनी बस) को अज्ञात ट्रक ने बुधवार की सुबह टक्कर मार दिया। इसके कारण ड्राइवर ने संतुलित खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसमें 8 पर्यटक घायल हो गए। फिलहाल सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए तीन बौद्ध भिक्षुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों में वियतनाम, म्यांमार और अमेरिका के पर्यटक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार घटना गया-पटना एनएच-83 पर कडौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास की है।

बस में सवार गाइड शिव शंकर ने बताया कि बस में 23 बौद्ध भिक्षु नेपाल से अपना वीजा रिन्यू कराकर बोधगया जा रहे थे। जहानाबाद के सलेमपुर गांव के पास एनएच-83 पर अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं। हालांकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार